Publish Date: Fri, 13 May 2016 (15:38 IST)
Updated Date: Fri, 13 May 2016 (15:47 IST)
दुनिया में बढ़ते बढ़ती वाहनों की संख्या, बढ़ते औद्योगिकीकरण के कारण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर बढ़ती वाहनों की संख्या हवा भी प्रदूषित हो रही है, जिससे इंसान को शुद्ध हवा भी नहीं मिल पा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया के टॉप 20 प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत के लिए बड़ी चिंता की बात यह है कि इसमें 10 शहर भारत के हैं।
दिल्ली के लिए राहतभरी खबर : इस सूची में भारत के लिए राहत वाली एक खबर यह कि दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर ईरान का जबोल शहर है। इससे पहले दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर था। दिल्ली अब 11वें नंबर पर है। दिल्ली में लागू ऑड-ईवन फॉर्मूले से गाड़ियों से निकलने वाले प्रदूषण में कमी आई है।
भारत के चार शहर : टॉप-10 में भारत के चार शहर हैं। नंबर एक पर जबोल के बाद ग्वालियर को दूसरा और इलाहाबाद को तीसरा स्थान मिला है। पटना छठे और रायपुर सातवें सबसे गंदी हवा वाले शहर हैं।
NEXT PAGE MUST READ : सेहत के लिए खतरनाक हवा में तैरते कण
डब्ल्यूएचओ ने यह रिपोर्ट पर्टिकुलेट मैटर 2.5 (पीएम) के आधार पर बनाई है। पीएम हवा में फैले सूक्ष्म खतरनाक कण हैं जो हमारे फेफड़ों में भी प्रवेश कर जाते हैं। 2.5 माइक्रोग्राम से छोटे इन कणों को पर्टिकुलेट मैटर 2.5 या पीएम 2.5 कहा जाता है। प्रत्येक क्यूबिक मीटर हवा में पीएम 2.5 कणों का स्तर जानकर प्रदूषण का आकलन किया जाता है।
मेगा शहरों में दिल्ली सबसे प्रदूषित : 1.4 करोड़ से अधिक की जनसंख्या वाले चयनित मेगा शहरों के नमूने में नई दिल्ली सबसे प्रदूषित है। इसके बाद काहिरा और बांग्लादेश की राजधानी ढाका का नंबर है।
वायु की गुणवत्ता को पीएम 2.5 की मौजूदगी से मापा गया जिसका सालाना औसत 122 है। डब्ल्यूएचओ की 2014 की रिपोर्ट के अनुसार 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में थे। भारत के लुधियाना, कानपुर, खन्ना लखनऊ और फीरोजाबाद भी सबसे प्रदूषित शहरों में हैं, इनका स्थान क्रमश: 12, 15, 16, 17 और 18 वां है। टॉप-20 प्रदूषित शहरों में पाकिस्तान का केवल एक शहर पेशावर है। पेशावर 20वें पायदान पर है।
webdunia
Publish Date: Fri, 13 May 2016 (15:38 IST)
Updated Date: Fri, 13 May 2016 (15:47 IST)