Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कड़ी सुरक्षा के बीच याकूब मेमन को दफनाया

हमें फॉलो करें कड़ी सुरक्षा के बीच याकूब मेमन को दफनाया
मुंबई , गुरुवार, 30 जुलाई 2015 (22:55 IST)
मुंबई। नागपुर केंद्रीय जेल में गुरुवार सुबह फांसी दिए जाने के बाद याकूब मेमन के शव को आज शाम कड़ी सुरक्षा के बीच यहां बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान उसके करीबी रिश्तेदार और बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हुए।
 
मुंबई में हुए 1993 के विस्फोटों के मामले में मेमन को फांसी के बाद उसका शव दिन में नागपुर से यहां हवाई मार्ग से लाया गया।
 
मेमन के परिवार के माहिम स्थित घर से मरीन लाइंस स्थित कब्रिस्तान में ताबूत ले जाया गया जहां उसके शव को जनाजे की नमाज और अन्य रस्मों के लिए करीब दो घंटे तक रखा गया। पुलिस ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था के तहत शव को जुलूस में ले जाने पर रोक लगा दी थी।
 
शहर पुलिस आयुक्त राकेश मारिया समेत वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में मुंबई पुलिस के 30000 से अधिक जवानों को माहिम और कब्रिस्तान के इलाके में तैनात किया गया था। मेमन का शव शाम 4:15 बजे कब्रिस्तान पहुंचने तक शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए थे।
 
कब्रिस्तान में जाने वाले हर शख्स की शुरू में तलाशी की गई और मेटल डिटेक्टर लगाए गए लेकिन भीड़ को देखते हुए बाद में यह बंद कर दिया गया। मुंबई पुलिस ने इससे पहले ऐहतियातन 526 शातिर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों को हिरासत में लिया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi