Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर, ORB पर रेल यातायात रोका

हमें फॉलो करें दिल्ली में यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर, ORB पर रेल यातायात रोका
नई दिल्ली , सोमवार, 24 जुलाई 2023 (12:09 IST)
Yamuna above the danger level : यमुना नदी (Yamuna river) का जलस्तर सोमवार सुबह खतरे से निशान 205.33 मीटर से एक मीटर से अधिक ऊपर रहा, जिसके कारण प्राधिकारियों ने ओल्ड रेलवे ब्रिज (ORB) पर रेलगाड़ियों का आवागमन रोक दिया। ओआरबी पर नदी का जलस्तर 13 जुलाई को 208.66 मीटर के अब तक के सर्वाधिक ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद कुछ दिन से खतरे के निशान के आस-पास है।
 
 उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से नदी में पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ओआरबी पर रेलगाड़ियों का परिचालन यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण निलंबित कर दिया गया है।
 
अधिकारी ने कहा कि दिल्ली और शाहदरा के बीच मार्ग बंद रहेगा और रेलगाड़ियों को नई दिल्ली के रास्ते भेजा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक नदी के जलस्तर में वृद्धि से राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों में राहत एवं पुनर्वास के काम पर असर पड़ सकता है।
 
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार यमुना का जलस्तर शनिवार रात 10 बजे 205.02 मीटर से बढ़कर रविवार देर रात 3 बजे 206.57 मीटर पर पहुंच गया जिसके बाद इसमें गिरावट आने लगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन में स्कूल के जिम की छत ढह जाने से 9 लोगों की मौत, 2 लोग फंसे