मुंह से लेकर प्राइवेट पार्ट तक यशश्री का सब कुचल डाला दरिंदे दाऊद ने
यशश्री शिंदे हत्याकांड की कहानी सुन रूह कांप जाएगी
Publish Date: Mon, 29 Jul 2024 (11:30 IST)
Updated Date: Mon, 29 Jul 2024 (11:35 IST)
photo : Social media
Yashashri Shinde Murder Case: नवी मुंबई से सामने आए यशश्री शिंदे हत्याकांड ने पूरे देश में दहशत का माहौल कर दिया है। एक 20 साल की मासूम के साथ हुई इस खौफनाक दरिंदगी ने दरिंदे आफताब की और मृतक श्रद्धा वॉकर की हत्या की याद दिला दी है। यशश्री को बुरी तरह से मारने वाला भी दाऊद शेख है। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का आरोप दाऊद शेख नाम के एक शख्स पर लग रहा है जिसे पीड़िता का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है।
यशश्री नवी मुंबई के बेलापुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। 25 जुलाई को वह सुबह काम पर निकली, लेकिन तब से उसका कुछ पता नहीं चला। उसका शव 27 जुलाई को उरण में मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान है। कथित तौर पर आरोपी ने हत्या करने के बाद शव को क्षत-विक्षत किया। प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह से कुचला गया है।
कैसे हुआ खुलासा : ये मामला तब सामने आया जब तीन दिनों से लापता एक 20 वर्षीय महिला को शनिवार को नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में पाया गया। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने देखा कि यशश्री पर कई बार चाकू से वार किया गया था। पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को ही मुख्य संदिग्ध बताया है।
कुत्तों ने नोच डाला शव : जानकारी सामने आई है कि यशश्री शिंदे 25 जुलाई को सुबह लगभग 10.30 बजे यह कहकर घर से निकली थी कि वह एक दोस्त से मिलने जा रही है। जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में अब जो सामने आया है, उसे जानकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। मृतका का चेहरा विकृत हो गया था। वो पहचान में नहीं आ रहा था, क्योंकि आवारा कुत्तों ने उसे नोच डाला। जब शिंदे का फोन कॉल रिकॉर्ड चेक किया गया तो पता चला कि वह कर्नाटक के मूल निवासी दाऊद शेख के साथ काफी समय से संपर्क में थी। इतना ही नहीं, पुलिस को शिंदे के शरीर पर 'दाऊद' नाम का टैटू भी मिला है।
यशश्री के प्राइवेट अंगों को कुचल डाला : पुलिस ने अपने बयान में खुलासा किया कि मृतका 2019 से शेख के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि, लड़की के परिजन इस रिश्ते से नाखुश थे। बाद में शेख कर्नाटक में अपने होमटाउन शिफ्ट हो गया। जांच में ये सामने आया है कि शेख हाल ही में उरण गया था। इसके पीछे की वजह की जांच की जा रही है। इस बीच, पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि वे इस मामले को सांप्रदायिक नजरिए से न देखें। मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन II) विवेक पानसरे ने उन दावों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि शव को बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया गया है।
आपको बता दें कि तफ्तीश में जुटी पुलिस को उरण परवेल हाईवे के किनारे खेतों में यशश्री की लाश मिली थी जो क्षत विक्षत अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला कि यशश्री के प्राइवेट अंगों पर काफी वार किए गए थे और उसके हाथ-पैर भी तोड़ दिए गए थे।
कौन है आरोपी दाऊद शेख : जानकारी सामने आ रही है कि लड़की के पिता ने दाऊद शेख नाम के लड़के पर 2019 में FIR दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने शेख के खिलाफ उस वक्त नाबालिग यशश्री के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया था। चूंकि वह नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने इस मामले में पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। उस वक्त पुलिस ने धारा 354, 506, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट 2012 की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया था।
क्या इसलिए की हत्या : पुलिस ने दाऊद को गिरफ्तार किया था और फिर जेल से बाहर आने के बाद वह कर्नाटक चला गया। परिवार का आरोप है कि दाऊद फिर से यशश्री के संपर्क में आया और मौत से पहले दोनों के बीच बातचीत भी थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दाऊद ने कर्नाटक से उरण आने के बाद यशश्री को बुलाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और भाग गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड के पीछे की वजह साफ हो सकेगी।
Edited By: Navin Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें