Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाबर, अकबर और औरंगजेब आक्रांता थे : योगी आदित्यनाथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें बाबर, अकबर और औरंगजेब आक्रांता थे : योगी आदित्यनाथ
, मंगलवार, 9 मई 2017 (20:29 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां कहा कि बाबर, अकबर और औरंगजेब आक्रांता थे। योगी ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश और समाज को सम्मान मिल सकता है। 
         
महाराणा प्रताप की 477वीं जयंती पर आयोजित समारोह में योगी ने कहा कि बाबर, अकबर और औरंगजेब आक्रांता थे जबकि महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और गुरु गोविन्द सिंह देश के वास्तविक हीरो थे। 
         
उन्होंने कहा कि इन वास्तविक हीरों से प्रेरणा लेकर जिस दिन काम करना शुरू कर देंगे उस दिन आईएसआई (पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी) जैसी संस्थाओं से डरने की कोई जरुरत ही नहीं पडेगी। 
         
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अकबर से मिलने सम्बन्धी मानसिंह के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वाभिमान और सम्मान की परिभाषा गढ़ दी थी। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश और समाज को सम्मान मिल सकता है। 
 
उन्होंने कहा कि जो जाति या कौम अपने इतिहास को सुरक्षित नहीं रख सकती, वह भूगोल भी सुरक्षित नहीं रख पाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जितना सकारात्मक होता है उतना ही ऊर्जावान और लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहता है। 
 
इस अवसर पर मौजूद राज्यपाल राम नाईक और विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह की भी उन्होंने जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री आशुतोष टंडन, ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, महिला कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. स्वाति सिंह भी मौजूद थीं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दबाव में है ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक