Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साढ़े तीन बजे ही उप्र के मुख्यमंत्री बन गए थे योगी आदित्यनाथ !

Advertiesment
हमें फॉलो करें Yogi Adityanath
, शनिवार, 18 मार्च 2017 (19:46 IST)
विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री चुन लिया है। केंद्रीय वैंकेया नायडू ने योगी आदित्यनाथ के नाम की घोषणा की। योगी आदित्यनाथ के नाम की चर्चा शनिवार सुबह से ही चल रही थी। अटकलें केशव प्रसाद मौर्य के नाम की भी चल रही थीं। समाचार एजेंसी एएनआई ने 5 बजकर 33 आदित्यनाथ के उत्तरप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री होने की सूचना दी।
विकीपीडिया ने साढ़े तीन बजे ही योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया था। योगी आदित्यनाथ के विकीपीडिया पन्ने की पहली लाइन में लिखा गया था- महंत योगी आदित्यनाथ (अजय सिंह जन्म 5 जून 1972), उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। हालांकि दो घंटे बाद ही विकीपीडिया पन्ने को एक बार फिर सुधार किया और उनके मुख्यमंत्री होने की बात हटा दी गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिंदुजा ब्रिटेन में सबसे अमीर एशियाई