Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Chandrayaan-2 : NASA ने भी माना ISRO का लोहा, Solar System पर साथ करना चाहता है काम

हमें फॉलो करें Chandrayaan-2 : NASA ने भी माना ISRO का लोहा, Solar System पर साथ करना चाहता है काम
, रविवार, 8 सितम्बर 2019 (15:10 IST)
वॉशिंगटन। नासा (NASA) ने भारत के ऐतिहासिक Chandrayaan-2 मिशन की सराहना करते हुए कहा है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ की सॉफ्ट लैंडिंग कराने की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की कोशिश से उसे प्रेरणा मिली है और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी अपने भारतीय समकक्ष के साथ सोलर सिस्टम (Solar System) पर रिसर्च करना चाहती है।
ISRO द्वारा चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का अभियान शनिवार को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो सका।
लैंडर का अंतिम क्षणों में जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। इसरो के अधिकारियों के मुताबिक चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर पूरी तरह सुरक्षित और सही है और उसने खोए विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता लगा लिया है और इसकी थर्मल इमेज भी ली है।
webdunia
NASA ने शनिवार को ‘ट्वीट’ किया कि अंतरिक्ष जटिल है। हम Chandrayaan-2 मिशन के तहत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की इसरो की कोशिश की सराहना करते हैं। आपने अपनी यात्रा से हमें प्रेरित किया है और हम हमारी सौर प्रणाली पर मिलकर खोज करने के भविष्य के अवसरों को लेकर उत्साहित हैं।
 
पूर्व NASA अंतरिक्ष यात्री जेरी लेनिंगर ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की भारत की ‘साहसिक कोशिश’ से मिला अनुभव भविष्य के मिशन में सहायक होगा।
 
लिनेंगर ने कहा कि हमें इससे हताश नहीं होना चाहिए। भारत कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहा है जो बहुत ही कठिन है। लैंडर से संपर्क टूटने से पहले सब कुछ योजना के तहत था।
 
नासा के मुताबिक चंद्रमा की सतह पर उतरने से संबंधित केवल आधे चंद्रमा मिशनों को ही पिछले 6 दशकों में सफलता मिली है। एजेंसी की तरफ से चंद्रमा के संबंध में जुटाए गए डेटा के मुताबिक 1958 से कुल 109 चंद्रमा मिशन संचालित किए गए, जिसमें 61 सफल रहे।
webdunia
करीब 46 मिशन चंद्रमा की सतह पर उतरने से जुड़े हुए थे जिनमें रोवर की ‘लैंडिंग’ और ‘सैंपल रिटर्न’ भी शामिल थे। इनमें से 21 सफल रहे जबकि दो को आंशिक रूप से सफलता मिली।
 
सैंपल रिटर्न उन मिशनों को कहा जाता है जिनमें नमूनों को एकत्रित करना और धरती पर वापस भेजना शामिल है। पहला सफल सैंपल रिटर्न मिशन अमेरिका का ‘अपोलो 12’ था जो नवंबर 1969 में शुरू किया गया था।
 
वर्ष 1958 से 1979 तक केवल अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ ने ही चंद्र मिशन शुरू किए। इन 21 वर्षों में दोनों देशों ने 90 अभियान शुरू किए। इसके बाद जपान, यूरोपीय संघ, चीन, भारत और इसराइल ने भी इस क्षेत्र में कदम रखा।
 
रूस द्वारा जनवरी 1966 में शुरू किए गए लूना 9 मिशन ने पहली बार चंद्रमा की सतह को छुआ और इसके साथ ही पहली बार चंद्रमा की सतह से तस्वीर मिलीं।
 
अपोलो 11 अभियान एक ऐतिहासिक मिशन था जिसके जरिए इंसान के पहले कदम चांद पर पड़े। तीन सदस्यों वाले इस अभियान दल की अगुवाई नील आर्मस्ट्रांग ने की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनुच्छेद 370 : हिंसा की आशंका को देखते हुए कश्मीर के कई हिस्सों में लगा कर्फ्यू