Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अफ्रीका के साथ सहयोग बढ़ाएँगे-प्रणव

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रणव मुखर्जी अफ्रीका सहयोग
नई दिल्ली (वार्ता) , शनिवार, 11 अगस्त 2007 (23:00 IST)
विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि भारत आतंकवाद का मुकाबला करने तथा संयुक्त राष्ट्र में सुधार के लिए अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग बढ़ाएगा।

मुखर्जी यहाँ डॉ. धर्मपाल स्मृति व्याख्यान देते हुए कहा कि भारत-अफ्रीका के अल्पविकसित देशों को शुल्क मुक्त आयात की सुविधा देने पर विचार कर रहा है। भारत-अफ्रीका संबंधों पर केन्द्रित इस व्याख्यान का आयोजन आर्ब्जवर रिसर्च फाउंडेशन ने किया।

उन्होंने कहा कि भारत और अफ्रीकी देश संयुक्त राष्ट्र के लोकतांत्रिक करण तथा उसमें सुधार के पक्ष मे हैं। उनका मानना है कि विश्व संस्था को आज की दुनिया की हकीकत का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।

विदेशमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफ्रीका का भी प्रतिनिधित्व होना चाहिए। उन्होंन कहा कि भारत और अफ्रीकी देश विश्व व्यापार संगठन और गुटनिरपेक्ष आंदोलन में भी अपना सहयोग बढ़ा सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi