Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब लाठी भी खाएंगे कुमार विश्वास

Advertiesment
हमें फॉलो करें अब लाठी भी खाएंगे कुमार विश्वास
लखनऊ , शनिवार, 18 जनवरी 2014 (17:25 IST)
FILE
लखनऊ। बुंदेलखंड की महिलाओं को सम्मान और हक दिलाने के बाद प्रदेश में गुलाबी गैंग बनाने वाली संपत पाल रायबरेली और अमेठी में आप नेता कुमार विश्वास से मोर्चा लेंगी।

गैंग की कमांडर ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी के नेता को अंडे के बाद अब डंडे का सामना भी करना पड़ेगा। पाचं सौ महिलाएं लाठी लेकर अमेठी और रायबरेली में विश्वास का रास्ता रोकेंगी।

रायबरेली में शुक्रवार को संपत पाल ने कहा अभी तो कुमार विश्वास को अमेठी में काले झंडे और अंडे का सामना करना पड़ा है। अब उनको गुलाबी गैंग की महिलाएं अमेठी व रायबरेली में लाठी दिखाएंगी। जल्दी ही इलाहाबाद के रास्ते महिलाएं अमेठी पहुंचेंगी। विश्वास के निकलने पर उनका सामना करेंगी।

अगले पन्ने पर... सोनिया पर क्या बोलीं सपंत पाल...


संपत ने चेतावनी दी कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर कुमार विश्वास की कोई टिप्पणी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संपत बोलीं, सोनिया ने महिला सशक्तिकरण पर बहुत काम किया है। लोकसभा में महिला बिल पास कराने के लिए लगी हैं लेकिन सपा और बसपा उसमें बाधा डाल रहे हैं।

उनका कहना है कि सोनिया ने गरीबों को भोजन देने को खाद्य बिल पास कराया है। प्रदेश की सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है लेकिन महिला उत्पीड़न का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi