Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरविंद केजरीवाल को 102 डिग्री का बुखार

Advertiesment
हमें फॉलो करें अरविंद केजरीवाल को 102 डिग्री का बुखार
नई दिल्ली , सोमवार, 30 दिसंबर 2013 (12:06 IST)
FILE
नई दिल्ली। नई दिल्ली। दो दिन पहले ही दिल्ली की सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुखार और सर्दी से पीड़ित हैं और वह आज दफ्तर नहीं जाएंगे।

केजरीवाल को आज दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी ताकि वायदे के अनुसार हर घर में 700 लीटर पानी प्रतिदिन मुफ्त देने के तरीकों पर चर्चा हो सके। हालांकि खराब सेहत के चलते मुख्यमंत्री दफ्तर नहीं जाएंगे और घर से ही कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

45 वर्षीय केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट किया कि कल से 102 बुखार है। दस्त की शिकायत है। अफसोस है कि आज दफ्तर नहीं जा पाऊंगा। ट्‍विटर पर दी जानकारी, भगवान, बहुत गलत समय बीमार किया। आज दफ्तर जाना बहुत जरूरी था।

क्या कहते हैं डॉक्टर... पढ़ें अगले पेज पर...


केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आज दफ्तर जाना बहुत महत्वपूर्ण था। हमने पानी पर घोषणा करने की योजना बनाई थी। हे भगवान, बहुत गलत समय पर बीमार किया। डॉक्टरों ने नए मुख्यमंत्री को पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है और उनके रक्त के नमूने जांच के लिए लिए हैं।

केजरीवाल का उपचार कर रहे डॉ बिपिन मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री को डायरिया से बचाने के लिए एंटीबायोटिक दिए गए हैं और पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। केजरीवाल के डॉक्टर ने कहा कि वह दिनभर आराम करेंगे।

डॉक्टर के मुताबिक हम शाम तक उन पर नजर रखेंगे। वे सचिवालय जाने के लिए बहुत व्याकुल हैं क्योंकि उन्हें बहुत महत्वपूर्ण एलान करने थे, लेकिन मैंने उन्हें सख्ती से दफ्तर नहीं जाने की सलाह दी है। केजरीवाल पिछले काफी दिनों से सर्दी और खांसी से पीड़ित हैं।

कल बुखार के चलते ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपनी मुलाकात रद्द कर दी थी। बाद में वह कुछ देर के लिए आए और लोगों की शिकायत निपटाने के लिए थोड़ा वक्त देने को कहा।

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार केजरीवाल आज गाजियाबाद के कौशाम्बी स्थित अपने घर पर ही जल बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। शनिवार को पद संभालने के बाद उन्होंने कहा था कि दिल्ली में हर घर में 700 लीटर मुफ्त पानी देने की घोषणा सोमवार को की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi