Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एमएस धीर होंगे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष

Advertiesment
हमें फॉलो करें एमएस धीर होंगे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष
नई दिल्ली , शुक्रवार, 3 जनवरी 2014 (19:07 IST)
नई दिल्ली। 'आप' के उम्मीदवार एमएस धीर को कांग्रेस के समर्थन से शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। जदयू के एक विधायक और एक निर्दलीय विधायक ने भी धीर का समर्थन किया।

37 विधायकों ने धीर का समर्थन किया वहीं भाजपा के उम्मीदवार जगदीश मुखी को अपनी पार्टी के 32 विधायकों का समर्थन मिला। विधानसभा अध्यक्ष के पद पर धीर के निर्वाचन के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा नेता हषर्वर्धन ने उन्हें बधाई दी।

हर्षवर्धन ने कहा कि मैं आपको तहेदिल से बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि आप विधानसभा की प्रतिष्ठा और परंपरा को अक्षुण्ण रखेंगे। अस्थाई विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों की आपत्ति के बाद दोबारा ध्वनिमत कराया।

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को सरकार बनाने की पहली अड़चन पार करते हुए कांग्रेस, जदयू के सदस्यों और एक निर्दलीय विधायक के समर्थन से विश्वास मत जीत लिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi