Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कब शुरू होगी पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमरनाथ यात्रा
श्रीनगर , रविवार, 29 जून 2014 (11:26 IST)
FILE
श्रीनगर। पवित्र अमरनाथ की यात्रा पारंपरिक मार्ग पहलगाम से कब शुरू होगी इसका निर्णय सोमवार को लिया जाएगा। दूसरी और बालताल से यात्रियों का बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए जाने का सिलसिला जारी है

राज्यपाल एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एनएन बोहरा ने शनिवार को यात्रा की शुरुआत के दिन हिमशिव लिंग के दर्शन किए। बम-बम भोले एवं अन्य धार्मिक नारों के साथ आज तड़के साधुओं समेत हजारों श्रद्धालु आधार शिविर से यात्रा के लिए रवाना हुए।

इस बीच महाराष्ट्र के तीर्थयात्री नील धर्मा की यात्रा के दौरान दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। कल से शुरू अमरनाथ की यात्रा के दौरान होने वाली यह पहली मौत है। राज्य सरकार ने सभी पंजीकृ त यात्रियों का एक लाख रुपए का बीमा कराया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केवल पंजीकृत यात्रियों को ही पवित्र गुफा के दर्शन के लिए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने मौके पर पंजीयन कराने के लिए कई केन्द्र खोल रखे हैं। ये केन्द्र केवल बालताल मार्ग के लिये ही खोले गए हैं।

पारंपरिक मार्ग से यात्रा शुरू होने के बाद ही इस मार्ग से यात्रा के लिए मौके पर पंजीयन कराने के वास्ते केन्द्र खोले जाएंगे। यह यात्रा दो माह तक चलती है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi