Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस को नरेन्द्र मोदी में 'यमराज' दिखा...

हमें फॉलो करें कांग्रेस को नरेन्द्र मोदी में 'यमराज' दिखा...
नई दिल्ली , शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013 (17:29 IST)
FILE
नई दिल्ली। लगता है कि कांग्रेस 'मोदी फोबिया' से ग्रस्त है, इसीलिए सभी कांग्रेसी एक सुर में गुजरात के मुख्‍यमंत्री को कोस रहे हैं। इस बार सत्तारूढ़ पार्टी ने मोदी को इशारों-इशारों में 'यमराज कह दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने संवाददाताओं द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी ने सीआआई के मंच से मोदी पर हमला किया, उन्होंने कहा कि यदि राहुल ने ऐसा किया होता तो वे 'घोड़े पर सवार मसीहा' के आने की बात नहीं कहते, वे 'भैंसे पर सवार' व्यक्ति की बात करते। उल्लेखनीय है कि भैंसा यमराज की सवारी है, जिन्हें मृत्यु का देवता माना जाता है।

नरेन्द्र मोदी पर यूं तो कांग्रेस हमला करने का कोई भी मौका नहीं चूकती, लेकिन उनके द्वारा भारत मां का कर्ज चुकाने की बात कहने के बाद तो उन पर हमलों की बाढ़ सी आ गई।

और किसने क्या कहा...

सांसद संदीप दीक्षित : नरेन्द्र मोदी अहंकारी व्यक्ति हैं, क्योंकि मां का कर्ज कोई भी व्यक्ति नहीं चुका सकता।

सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी : मुझे चिंता हैं कि नरेन्द्र मोदी देश में भी 2002 को न दोहरा दें।

हरीश रावत : मोदी के लिए सबसे बड़ी बाधा उनकी अपनी सोच है।

सपा सांसद नरेश अग्रवाल : मुंगेरीलाल के सपने देखने में कोई बुराई नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi