Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किंगफिशर के कर्मचारी केजरीवाल की शरण में

Advertiesment
हमें फॉलो करें किंगफिशर के कर्मचारी केजरीवाल की शरण में
मुंबई , रविवार, 29 दिसंबर 2013 (17:27 IST)
FILE
मुंबई। निजी क्षेत्र की खस्ताहाल विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों ने कंपनी से अपने बकाये पाने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद मांगने का फैसला किया है। किंगफिशर के कर्मचारियों को पिछले 17 माह से वेतन नहीं मिला है।

दिल्ली में किंगफिशर एयरलाइंस के एक कर्मचारी ने कहा कि पूर्व में हम कांग्रेस व भाजपा दोनों से इस मामले में हस्तक्षेप को कह चुके हैं। लेकिन किसी ने हमारी मदद नहीं की। अब हम दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के पास जाएंगे और उनसे हमारा बकाया वेतन दिलाने में मदद का आग्रह करेंगे।

इस कर्मचारी ने कहा कि दिल्ली में एयरलाइंस के कर्मचारियों का एक वर्ग जल्द केजरीवाल से समय मांगेगा और उन्हें करीब 2,000 कर्मचारियों के समक्ष आ रही वित्तीय परेशानियों से अवगत कराएगा, जिन्हें करीब डेढ़ साल से वेतन नहीं मिला है।

कर्मचारी ने कहा कि केजरीवाल कुछ अलग तरह के राजनेता नजर आते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi