Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए केजरीवाल के मंत्री सोमनाथ भारती को...

Advertiesment
हमें फॉलो करें जानिए केजरीवाल के मंत्री सोमनाथ भारती को...
नई दिल्ली , शनिवार, 28 दिसंबर 2013 (17:34 IST)
नई दिल्ली। आईआईटी डिग्री के साथ वकील और सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ भारती ने दक्षिणी दिल्ली में मालवीय नगर की महत्वपूर्ण सीट पर दिल्ली की पूर्व कद्दावर नेता एवं तीन बार की विधायक किरण वालिया को हराकर कांग्रेस के किले में बड़ी सेंध लगाई थी।

नवनिर्मित आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशियों ने जिन कद्दावर प्रतिद्वंद्वियों को चुनावी मात दी उनमें भारती भी शामिल हैं। 39 वर्षीय भारती सहित 6 विधायकों को शनिवार को अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शपथ दिलाई गई।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 15 साल के शासन को समाप्त कर 'आप' ने शानदार प्रदर्शन किया। केजरीवाल ने 3 बार से मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को 25 हजार के भारी अंतर से हराया था।

अगले पन्ने पर... इस तरह दिलाया था निर्दोषों को न्याय...


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद बाद भारती ने बाद में कानून की डिग्री ली और कानून क्षेत्र को ही अपना पेशा बनाया। वकील के रूप में उन्होंने सामाजिक मुद्दों से जुड़े कई मुकदमे लड़े।

'आप' की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली सामूहिक बलात्कार के बाद दिल्ली पुलिस ने करीब 8 निर्दोष लड़कों को फंसाने का प्रयास किया, लेकिन भारती उनकी ओर से लड़े और उन्हें न्याय दिलवाया।

आईआईटी पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके भारती ने शनिवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री केजरीवाल के बाद मंत्री पद की शपथ ली। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi