Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

...तो भारत को मिलता गंदगी के लिए नोबेल

Advertiesment
हमें फॉलो करें जयराम रमेश
नई दिल्ली , शुक्रवार, 20 नवंबर 2009 (21:04 IST)
FILE
पर्यावरण और वनमंत्री जयराम रमेश ने कहा कि यदि धूल, मिट्टी और गंदगी के लिए कोई नोबेल पुरस्कार होता हो यह भारत को मिलता।

टेरी की एक रिपोर्ट जारी करने के मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे शहर दुनिया के सबसे गंदे शहर हैं। यदि धूल और गंदगी के लिए कोई नोबेल पुरस्कार होता तो कोई संदेह नहीं है कि यह भारत को मिलता। उन्होंने देश के अनेक शहरों में नगर निगम के कचरे के निपटारे के लिए खराब सुविधाओं की भी निंदा की।

‘ग्रीन इंडियन 2047‘ पर टेरी की रिपोर्ट के मद्देनजर मंत्री के बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय निकायों में जल प्रबंधन को प्राथमिकता नहीं दी जाती। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi