Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पधारे प्रथमेश, पुलकित सारा देश

दस दिवसीय गणेशोत्सव धूमधाम से शुरू

Advertiesment
हमें फॉलो करें गणेश
मुंबई (भाषा) , रविवार, 23 अगस्त 2009 (15:12 IST)
आतंकी हमले, बारिश, सूखा और स्वाइन फ्लू के डर को नजरअंदाज करते हुए महाराष्ट्र सहित पूरे देश में रविवार को दस दिवसयीय गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई।

मुंबई के लाखों घरों और सार्वजनिक गणेश मंडलों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। शहर के कई भागों में बारिश के बावजूद लोगों में महोत्सव के प्रति उत्साह देखा जा रहा है।

आतंकी हमले के अलर्ट की पृष्ठभूमि में मुंबई पुलिस ने महोत्सव के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा योजना बनाई है। इसके तहत महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। निगरानी के लिए ऊँचे टॉवर बनाए गए हैं।

महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है तथा भीड़ पर नजर रखने के लिए 50 टॉवर बनाए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक प्रमुख गणेश मंडलों पर बम खोजी दस्ते और बम निष्क्रिय दस्तों को तैनात किया गया है। आयोजकों से सीसीटीवी लगाने को कहा गया है।

करीब 5500 सार्वजनिक मंडलों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा लगाई गई है। शहर के 88 स्थानों पर महोत्सवनुमा माहौल देखा जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सुरक्षाकर्मियों को मास्क दिए गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi