Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान आतंक का निर्यातक-कपूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्तान
पुणे , गुरुवार, 19 नवंबर 2009 (15:06 IST)
पाकिस्तान को ‘आतंकवाद का निर्यात करने वाला देश’ बताते हुए थल सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने कहा है कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों ने पड़ोसी देश की सहअपराधिता का खुलासा कर दिया है।

पुणे विश्वविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग में कल जनरल बीसी जोशी मेमोरियल व्याख्यान को संबोधित करते हुए कपूर ने कहा कि भारत के प्रति घृणा पाकिस्तानी दिलोदिमाग पर इस कदर छायी हुई है कि यह भारत के साथ सहयोग के फायदे को देखने में विफल रहता है।

उन्होंने इस साल सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ में हुई वृद्धि का भी उल्लेख किया।

चीन से पाकिस्तान को परमाणु प्रौद्योगिकी का प्रसार किए जाने पर चिंता जताते हुए जनरल कपूर ने कहा कि भारत को तिब्बत में आधारभूत संरचना में हुई वृद्धि के प्रभावों पर गौर करने की आवश्यकता है।

हालाँकि उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के बावजूद चीनी सीमा पर स्थिति कमोबेश शांतिपूर्ण है। नक्सल समस्या पर उन्होंने कहा कि यह मुख्य रूप से सामाजिक आर्थिक समस्या है। उन्होंने कहा कि सेना फिर भी उग्रवाद से लड़ने में प्रभावित राज्यों की सहायता करने को प्रतिबद्ध है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi