Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व मंत्री शैलजा कुमारी के घर से शव बरामद

Advertiesment
हमें फॉलो करें पूर्व कांग्रेस मंत्री सैलजा कुमारी
नई दिल्ली , शनिवार, 23 अगस्त 2014 (20:32 IST)
FILE
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस मंत्री कुमारी शैलजा के दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित घर से नौकरानी के पति का शव बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार यह प्राकृतिक मौत नहीं है। जिसका शव बरामद किया गया है उसका नाम संजय कुमार है और इसकी उम्र 40 वर्ष है। यह शख्स शैलजा के घर काम करने वाली नौकरानी के पति का है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

खबरों के मुताबिक सुबह आठ बजे दिल्ली के 7-मोतीलाल नेहरू मार्ग से फोन कर पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई कि कुमारी शैलजा के घर पर शव पड़ा है। पुलिस का कहना है कि ये प्राकृतिक मौत नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।

अब तक हुई जांच के मुताबिक पुलिस के मुताबिक यह अप्राकृतिक मौत का मामला है। तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और इस बारे में ज्यादा छानबीन की जा रही है।

कांग्रेस नेता शैलजा केंद्र की पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशाली गठबंधन (संप्रग) सरकार में शहरी विकास व गरीबी उन्मूलन मंत्री रह चुकी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi