Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत में भारत पीछे

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत
नई दिल्ली , गुरुवार, 24 जुलाई 2014 (17:52 IST)
FILE
नई दिल्ली। प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत के मामले में भारत विकसित देशों से काफी पीछे है। अमेरिका में जहां प्रति व्यक्ति बिजली की खपत 13,227 किलोवॉट प्रति घंटा है तो वहीं भारत में यह मात्र 914-41 किलोवॉट घंटा है।

ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में सदस्यों के सवालों के लिखित जवाब में गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि देश में वर्ष 2011-12 के लिए प्रति व्यक्ति बिजली की खपत 883-63 किलोवॉट घंटा थी। वर्ष 2012-13 के लिए भारत में प्रति व्यक्ति विद्युत खपत 914- 41 किलोवॉट घंटा थी।

उन्होंने इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2011 के लिए विश्व के कुछ विकसित देशों में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत भारत के मुकाबले कहीं अधिक थी।

गोयल ने बताया कि अमेरिका में यह 13,227 किलोवॉट घंटा, ऑस्ट्रेलिया 10,514 , जापान में 7,847, रूस में 6,533 और ब्रिटेन में 5,518 किलोवॉट घंटा थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi