Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंगाल सरकार को बर्खास्त करें-भाजपा

Advertiesment
हमें फॉलो करें भाजपा पश्चिम बंगाल जदएस
बंगलोर (भाषा) , सोमवार, 12 नवंबर 2007 (16:09 IST)
भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भड़की हिंसा को राज्य में संवैधानिक मशीनरी की विफलता बताते हुए वहाँ की वाम मोर्चा सरकार को सोमवार को तत्काल बर्खास्त करने की माँग की।

कर्नाटक के रूप में दक्षिण भारत में पहली बार किसी राज्य में भाजपा की सरकार के अस्तित्व में आने के ऐतिहासिक पलों में भागीदारी के लिए यहाँ आए सिंह ने बीएस येद्दियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश मध्यावधि चुनाव की ओर बढ़ रहा है और भाजपा इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भड़की हिंसा के मद्देनजर भाजपा प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की माँग करती है। सिंह ने राज्य में संवैधानिक मशीनरी को पूरी तरह विफल बताया।

उन्होंने संप्रग सरकार को हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि वह नंदीग्राम पर केवल आँसू बहा रही है, लेकिन लोगों की रक्षा करने में नाकाम रही है। पश्चिम बंगाल में सरकार जो कुछ कर रही है वह पूरी तरह तानाशाही रवैये का परिचायक है।

सिंह ने कर्नाटक में गठबंधन सरकार का कार्यकाल पूरा होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि जदएस ने खुद पहल कर भाजपा को समर्थन दिया है तो पूरी उम्मीद है कि सरकार कार्यकाल पूरा करेगी। सरकार के भविष्य को लेकर अनिश्चितता संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा धोखा देना पसंद नहीं करती।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi