Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार भाजपाध्यक्ष सीपी ठाकुर का इस्तीफा

Advertiesment
हमें फॉलो करें सीपी ठाकुर बिहार भाजपा अध्यक्ष
पटना , शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2010 (23:08 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा को आज उस समय गहरा झटका लगा जब उसकी राज्य इकाई के अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

प्रतीत होता है कि राज्य की दीघा विधानसभा सीट सहयोगी दल जदयू को आवंटित किए जाने के कारण ठाकुर नाराज हैं।

उन्होंने हालाँकि विस्तृत कारण बताए बिना कहा कि मैंने पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा आज सुबह मैंने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को भेज दिया।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि परिसीमन के चलते हुए सीटों के बँटवारे में दीघा विधानसभा सीट राजग के घटक दल जदयू को दे दी गई। इस फैसले से ठाकुर नाराज हो गए और उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

ठाकुर इस सीट पर अपने पुत्र विवेक को उम्मीदवार बनाना चाहते थे। सूत्रों ने बताया कि उनका इस्तीफा बिहार में सत्तारूढ़ राजग के लिए एक झटके जैसा है क्योंकि राज्य में पहले चरण का विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होना है।

ठाकुर को मनाने की कोशिशें शुरू : बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर के आज इस्तीफे के बाद पार्टी ने नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री को मनाने की कोशिशें शुरू कर दीं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर विधान पार्षद संजय सिंह, विधायक नितिन नवीन और हरेंद्र प्रताप सहित कई नेता ठाकुर को मनाने के लिए उनके आवास पर पहुँचे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi