लंदन से बंगलोर आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान को खराब मौसम की वजह से चेन्नई की तरफ मोड़ दिया गया।
हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि 216 यात्रियों को लेकर बंगलोर आ रहे एक विमान ने भारतीय समयानुसार सोमवार रात दस बजे लंदन से उड़ान भरी थी। आज सुबह साढ़े आठ बजे उतरना था।
बंगलोर पहुँचने के बाद खराब मौसम के कारण विमान उतर नहीं सका और विमान को नौ बजे चेन्नई की तरफ मोड़ दिया गया। सभी यात्री विमान से उतर गए और लगभग दस बजे मौसम ठीक होने के बाद विभिन्न घरेलू उड़ानों और कम लागत वाली एयरलाइनों से बंगलोर के लिए रवाना हुए।