Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा का कश्मीर पर दोहरा मापदंड : दिग्विजय

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिग्विजय सिंह
भोपाल , बुधवार, 16 जुलाई 2014 (18:55 IST)
FILE
भोपाल। कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह कश्मीर पर दोहरे मापदंड अपना रही है और सवाल किया कि क्या भाजपा कश्मीर पर कहे गए अपने बयानों पर ‘यू टर्न’ ले रही है?

सिंह ने मंगलवार शाम ट्वीट में कहा कि जब मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफि़ज सईद ने कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक से मुलाकात की थी, तब भाजपा चाहती थी कि उसका (मलिक) पासपोर्ट जब्त करना चाहिए और उसे (मलिक) गिरफ्तार करना चाहिए। लेकिन भाजपा अब वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार वेदप्रताप वैदिक के मामले में नरम रवैया अपना रही है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि जब हाफि़ज सईद ने यासीन मलिक से मुलाकात की थी, तब भाजपा चाहती थी कि मलिक का पासपोर्ट जब्त करना चाहिए और उसे गिरफ्तार करना चाहिए। लेकिन अब भाजपा वैदिक के मामले में नरम रवैया अपना रही है। यह दोहरा मापदंड है।

एक अन्य ट्वीट में सिंह ने कहा कि क्या भाजपा पाकिस्तान और आतंकवादियों के प्रति नरम हो रही है और अपने कश्मीर पर कहे गए बयानों पर ‘यू टर्न’ ले रही है?

उन्होंने कहा कि वैदिक ने स्वतंत्र कश्मीर का समर्थन किया है, जबकि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली इसे ‘कूटनीतिक अभाग्य’ कहते हैं और केंद्रीय शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू इसे कोई मुद्दा नहीं मान रहे हैं।

सिंह ने कहा कि यह मुद्दा पिछले दो दिनों से संसद के दोनों सदनों में हंगामे का कारण है। विपक्षी पार्टियां वैदिक के हाफि़ज सईद से मुलाकात करने पर संसद में सवाल उठा रहे हैं। वैदिक को भाजपा का समर्थक एवं योगगुर रामदेव बाबा का करीबी माना जाता है।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को वैदिक और हाफिज की इस मुलाकात की कड़ी भर्त्सना की थी और कहा कि इस संबंध में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से एक रिपोर्ट मांगी गई है और पूछा गया है कि क्या उसे (भारतीय उच्चायोग) इस मामले की जानकारी थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi