Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा को जिताओ, कुंवारों के लिए दुल्हन पाओ...

Advertiesment
हमें फॉलो करें भाजपा
चंडीगढ़ , रविवार, 6 जुलाई 2014 (14:48 IST)
FILE
चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा नेता ओपी धनखड़ ने एक सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि हरियाणा में अगर भाजपा की सरकार बनी तो कुंवारों को बिहार से दुल्हन लाने के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने किसान मोर्चा के सम्मेलन में नारा दिया कि 'भाजपा को मजबूत बनाओ और कुंवारों के लिए दुल्हन पाओ'।

धनखड़ ने कहा कि अभी हरियाणा के लड़के पैसे देकर बिहार की लड़कियों से शादी करते हैं लेकिन अगर हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी तो इसके लिए उन्हें पैसे खर्च नहीं करने होंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी से उनकी दोस्ती है इसलिए वो बिहार से हरियाणा के कुंवारों के लिए दुल्हन लाएंगे।

बिहार भाजपा के नेता सुशील मोदी ने धनखड़ की बात से सहमति जताते हुए कहा कि बिहार से दुल्हन की बात गलत नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi