Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत दे रहा है संसदीय प्रणाली की जानकारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत दे रहा है संसदीय प्रणाली की जानकारी
नई दिल्ली (भाषा) , रविवार, 11 नवंबर 2007 (11:35 IST)
विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत छोटे-छोटे देशों को संसदीय कार्यप्रणाली, नियमों एवं प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षित कर रहा है।

इन दिनों भारतीय लोकतंत्र एवं संसदीय व्यवस्था के अनुभवों का लाभ लेने के लिए 23 देशों की संसद के करीब 47 अधिकारी संसदीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहाँ आए हुए हैं।

इन देशों में जहाँ अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देश हैं, वहीं अफ्रीका के तंजानिया कंबोडिया और जांबिया तथा यूरोप के चेक गणराज्य भी शामिल है।

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि संसदीय अध्ययन एवं परीक्षण ब्यूरो द्वारा आयोजित चार हफ्ते के इस इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्देश्य विदेशी अधिकारियों को भारतीय संसद और राज्य विधानमंडल की कार्य प्रणाली और नियम एंव प्रक्रियाओं के बारे में अध्ययन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करना है।

प्रशिक्षण के दौरान भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, भारतीय संसद, भारत में चुनावी व्यवस्था, भारत की सांस्कृतिक विरासत, भारत में न्यायपालिका, संसदीय विशेषाधिकार से लेकर संसदीय कार्य प्रणाली से जुड़े विषयों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi