Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंत्रिमंडल से फिर होगी थरूर की छुट्टी!

Advertiesment
हमें फॉलो करें मंत्रिमंडल से फिर होगी थरूर की छुट्टी!
नई दिल्ली , शनिवार, 18 जनवरी 2014 (18:20 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा थरूर की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत ने कांग्रेस की सियासी तैयारियों को भी झटका दिया है।
FILE

केरल में कांग्रेस के भविष्य के चेहरे माने जा रहे थरूर के सियासी करियर पर तो ग्रहण लगा ही है, लेकिन जिस दिन कांग्रेस ने चुनावी अभियान शुरू कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया, उसी दिन यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई। एक बार फिर थरूर के मंत्रिमंडल से इस्तीफे के कयास लगाए जा रहे हैं।

यही नहीं थरूर के पारिवारिक विवाद में अब आइएसआई कोण की जांच में भी सुरक्षा एजेंसियां चुपचाप जुट गई हैं। सुनंदा ने थरूर की पाकिस्तानी पत्रकार दोस्त मेहर तरार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट करार दिया था।

शुक्रवार को कांग्रेस ने आम चुनावों से पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुलाकर एक तरह से चुनावी बिगुल फूंक दिया था। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी न सिर्फ आक्रामक तरीके से विपक्ष पर बरसे थे, बल्कि अपना भविष्य का एजेंडा दिखाकर सियासी माहौल को पलटने की बाजीगरी का प्रयास भी किया था।

अगले पन्ने पर... बैठक में क्यों निराश दिख रहे थे...


चार राज्यों में हार के बाद निराश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह फूंकने की इस कोशिश का कोई असर दिखता कि रात को सुनंदा की मौत ने पूरी सियासी कवायद पर पानी फेर दिया।

इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में थरूर भी सारा दिन मौजूद रहे। हालांकि, इस पारिवारिक विवाद का असर ही था कि वह पहले की तरह बहुत खुश और मिलनसार नहीं दिख रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष पद की दावेदारी से लेकर भारतीय राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा बन चुके शशि थरूर को कांग्रेस केरल में भविष्य के नेता के रूप में भी देख रही थी।

थरूर को क्यों पसंद करते हैं राहुल-सोनिया


वास्तव में थरूर पूरे देश में अभिजात्य वर्ग में भी कांग्रेस का चेहरा थे और राजनीति से इतर सेलिब्रिटी के रूप में भी उनकी पहचान रही है।

बेहद नफीस और कामकाज में काफी सक्षम माने जाने वाले थरूर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बेहद पसंद करते थे।

यही कारण था कि थरूर को आइपीएल विवाद में मंत्री पद से हटाने के बाद दोबारा कैबिनेट में लाया गया था। पहले ही अपने मंत्रियों को लेकर जनता के बीच गुस्से का शिकार बनी पार्टी को अब इस प्रकरण से भी झटका लगने की आशंका सता रही है।

इसलिए माना जा रहा है कि थरूर को फिर इस्तीफा देना पड़ सकता है। अब सुनंदा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस के अगले कदम पर सारा दारोमदार है।

सुनंदा ने ट्वीट किया था कि आईएसआई ने तरार को मेरे पति के पीछे लगा दिया है। जहां-जहां जाते हैं, वह पीछे पड़ी हैं। बेहद हाईप्रोफाइल मामला होने से खुफिया विभाग भी सक्रिय है और आईएसआई का कोण आने से सुरक्षा एजेंसियों ने अपने स्तर पर चुपचाप जांच शुरू कर दी है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi