Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनमोहन-अटल में करार पर चर्चा

Advertiesment
हमें फॉलो करें मनमोहनसिंह वाजपेयी परमाणु ऊर्जा समझौता
नई दिल्ली (वार्ता) , गुरुवार, 15 नवंबर 2007 (18:15 IST)
एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी से भेंट कर उनसे भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौते पर चर्चा की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार करीब आधे घंटे की इस मुलाकात के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे। डॉ. सिंह ने वाजपेयी से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी हासिल की।

उल्लेखनीय है कि भाजपा कोर ग्रुप की पिछले दिनों हुई बैठक में समझौते पर फिर से बातचीत करने की माँग की गई थी।

भाजपा के शीर्ष नेताओं वाले इस ग्रुप की बैठक में कहा गया था कि परमाणु करार के जरिये देश के सामरिक कार्यक्रम को दाँव पर लगाया गया है। पार्टी ने संप्रग सरकार को आगाह किया था कि वह परमाणु समझौते को अंजाम तक पहुँचाने के लिए कोई जल्दबाजी न दिखाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi