Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रांची में नरेन्द्र मोदी की संकल्प रैली

Advertiesment
हमें फॉलो करें रांची में नरेन्द्र मोदी की संकल्प रैली
रांची , शनिवार, 28 दिसंबर 2013 (13:28 IST)
FILE
रांची। गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी 29 दिसंबर को रांची में संकल्प रैली को संबोधि‍त करेंगे। सूत्रों के अनुसार मोदी सरकारी हेलीकॉप्टर से भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ वहां पहुंचेंगे।

मोदी हेलीकॉप्टर से 12.45 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे सभा स्थल जीएससीए स्टेडियम जाएंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी उनके साथ दिखेंगे और सभा को संबोधि‍त करेंगे। मोदी सभा स्थल पर तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक रहेंगे।

मोदी की सकंल्प रैली को लेकर राज्य प्रशासन ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। साथ ही पुलिस ने स्टेडियम की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग को आमजनों के लिए बंद कर दिया गया है और एयरपोर्ट से स्टेडियम के रास्ते में कई जगहों पर विशेष पुलिस बल तैनात किए हैं। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi