Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लड़कियां भी देती हैं ऐसी गालियां, लड़के हो जाएं शर्मसार

वेबदुनिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्लेंग
, गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013 (08:15 IST)
FILE
महानगरों में लाइफ स्टाइल तेज़ी से बदल रही और आधुनिकता के नाम पर यहां ऐसी आदतें भी लोगों की जिंदगी में शामिल हो गई हैं, जो शायद आम इंसान को पसंद न आएं। ऐसी ही एक आदत है बात-बेबात गालियां देने की। यह आदत और भी अजीब तब हो जाती है जब लड़कियां भी गालियां देने लगें। मैट्रोज में लड़कियों का गाली देना आम बात है, लेकिन छोटे शहरों के लोगों के लिए यह किसी अचंभे से कम नहीं।

समाज के बदलते ताने-बाने पर हुए एक अध्ययन में पता चला है कि भारत में इन दिनों लड़कियां काफी बेबाक और बिंदास हो गई हैं। महानगरों और उभरते शहरों में आमतौर पर लड़कियां ग्रुप में रहती हैं, तब गालियां ज्यादा देती हैं। कॉलेज और सोशल गेदरिंग में बातचीत के दौरान अक्सर लड़कियां बिंदास बोलती हैं। स्लेंग और हिंग्लिश से प्रभावित यह पीढ़ी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में मामूली गालियों से लेकर भारी-भरकम गालियों का इस्तेमाल करती हैं।

इन गालियों में आधुनिक और दोस्तों के बीच दी जाने वाली गालियां और संबोधन जैसे लग गई, फट गई और फ... यू, फ...ऑफ प्रमुख रूप से शामिल रहती हैं। उदाहरण के तौर पर अगर इम्तिहान में पेपर कठिन है तो सुनने को मिल जाएगा कि यार, इस बार मैथ्स के पेपर ने तो फाड़ दी... या इस बार तो मेरी लगने वाली है।

कई बार इन गालियों का स्तर लोगों की मौजूदगी से भी प्रभावित होता है जैसे अगर लड़कियां किसी सार्वजनिक स्थान पर हैं और आपस में बातें कर रही हैं तो उनकी गालियां उन गालियों से अलग होती हैं, जो वे अपने ग्रुप में देती हैं।

बड़े शहरों में लड़कियां पब्लिक प्लेस में भी गालियां देने में परहेज़ नहीं करतीं। जैसे ट्रेन या बस में जब लड़कियों की किसी से झड़प हो जाए, सड़क पर किसी से टक्कर हो जाए तो वे मां और बहन की गालियां देने से भी नहीं हिचकिचाती हैं।

एक दूसरे के ब्वॉयफ्रेंड की गैर मौजूदगी में उनके बारे में बात करते हुए भी अक्सर लड़कियां एब्यूसिव होती हैं। नाम न बताने की शर्त पर मुंबई की एक कॉलेज छात्रा ने बताया, 'हम लड़कियों की बातचीत गाली देना बहुत सामान्य बात है। कई बार हम एक दूसरे के ब्वॉयफ्रेंड का नाम किसी आचरण संबंधी गाली के नाम पर रख देते हैं, उल्लू, पाजी और गधे जैसे संबोधन तो अब ऑउट डेटेड हो गए हैं और लड़कों द्वारा प्रयुक्त गालियों का धड़ल्ले से इस्तेमाल अब लड़कियां कर रही हैं।

इसके अलावा लड़कियों के बीच अश्लील एसएमएस भी आदान-प्रदान भी आम हो गया है। इनमें खासतौर पर अश्लील चुटकुले होते हैं। कई बार तो लड़कियों द्वारा अपने पुरुष मित्रों को भी ऐसे एसएमएस भेजे जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi