Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वन बिलियन राइजिंग : महिलाओं के पक्ष में एक साथ उठेगी आवाज़ (one billion rising)

Advertiesment
हमें फॉलो करें वन बिलियन राइजिंग
नई दिल्ली , गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013 (14:34 IST)
PR
14 फरवरी वेलेंटाइन डे के साथ साथ भारत सहित द अन्य देशों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने की मांग करते हुए गुरुवार को सभी वर्गों के लोग ‘वन बिलियन राइजिंग’ वैश्विक अभियान में हिस्सा लेंगे। दुनिया भर के करीब एक अरब लोग महिलाओं के साथ होने वाली यौन हिंसा का विरोध ‘वन बिलियन राइजिंग’ नाम के इस अभियान के जरिये करेंगे।

पूरी दुनिया में लगभग एक अरब महिलाएं किसी न किसी रूप में हिंसा की शिकार हो रही हैं। इन महिलाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने व इनके साथ न्याय के लिए पूरी दुनिया में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान से जुड़ी प्रसिद्ध सितारवादक रविशंकर की पुत्री अनुष्का शंकर ने महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि बचपन में उनका भी परिवार के एक परिचित व्यक्ति ने यौन शोषण किया था।

वेलेंटाइन डे के दिन नई दिल्ली में द्वारका स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में लोग एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। यह विरोध उस वन बिलियन राइजिंग अभियान का एक हिस्सा है, जिसे दुनिया में 197 देशों में एक साथ मनाया जा रहा है।

नुक्कड़ नाटक, डॉक्यूमेंट्री, वाद- विवाद व नृत्य संगीत से जुड़ी प्रस्तुतियों से लोग रचनात्मक तरीके से महिलाओं से हो रहे हिंसा के खिलाफ विरोध जताएंगे। इस कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, अंबेडकर विश्वविद्यालय, भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ अप्लाइड साइंस के अलावा द्वारका के कई स्कूलों के बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं। अभियान में शामिल लोगों का कहना है कि दुनिया में महिलाओं के साथ अत्याचार दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन जागरूकता, आपसी सहयोग व उपयुक्त कानूनों के माध्यम से इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है।

उपनगरी में महिलाओं की संगठन एसोसिएशन ऑफ नेबरहुड लेडीज गेट टुगेदर ने भी वन बिलियन राइजिंग अभियान को समर्थन दिया है। 14 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में संगठन से जुड़ी महिलाएं शरीक होंगी।

वन बिलियन राइजिंग अभियान- वन बिलियन राइजिंग अभियान महिलाओं के खिलाफ होने वाली मानसिक और शारीरिक हिंसा के विरोध में एक विशाल प्रदर्शन है। इसमें यह माना गया है कि दुनिया भर में एक बिलियन महिलाओं के साथ किसी न किसी तरह की हिंसा हो रही है, इसलिए उस हिंसा को रोकने के लिए हम सभी को एक साथ आवाज़ बुलंद करनी चाहिए। हिंसा की शिकार महिलाओं की संख्या पर इसका नाम वन बिलियन राइजिंग रखा गया है। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi