Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(होलिका दहन)
  • तिथि- फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:10 से 12:56 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- चंद्रग्रहण, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा
  • राहुकाल: दोपहर 03:30 से 04:55 तक
webdunia

Shardiya Navratri 2023: भारत में नवरात्रि के लिए कौन सा शहर प्रसिद्ध है

Advertiesment
Popular Cities of Navratri
Popular Cities of Navratri: भारत में नवरात्रि के उत्सव का उल्लास सबसे ज्यादा गुजरात और पश्चिम बंगाल में रहता है। वहां पर नवरात्रि के उत्सव को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं और इस महोत्सव में शामिल होकर खुद को धन्य समझते हैं परंतु आपको पता है कि भारत में नवरात्रि के लिए कौन सा शहर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है?
 
गुजरात की नवरात्रि : गुजरात में नवरात्रि में सबसे ज्यादा बड़ोदा में और इसके बाद अहमदाबाद में उत्सव का माहौल रहता है। यह दोनों शहर सबसे ज्यादा प्रसिद्धि है। यह दोनों ही शहर खासकर गरबा नृत्य के लिए ज्यादा प्रसिद्धि है। यहां के गरबा मंडल दूर दूर तक गरबा सिखाने जाते हैं।
 
बंगाल की नवरात्रि : पश्‍चिम बंगाल में कोलकाता की नवरात्रि विश्‍व प्रसिद्ध है। यहां पर विश्व के सबसे भव्य, सुंदर और अद्भुत पांडाल बनाए जाते हैं। यह पांडाल सैंकड़ों की संख्या में होते हैं। दुनियभर से लोग यहां के पांडालों की चित्रकला और मूर्तिकाला को देखने के साथ ही साज सज्जा देखने के लिए आते हैं।
 
मध्यप्रदेश की नवरात्रि : मध्य प्रदेश में इंदौर के पास देवास में नवरात्रि का उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। यहां पर कोलकाता की तर्ज पर ही कई पांडाल सजाएं जाते हैं और विजयादशमी के दूसरे दिन भव्य चल समारोह निकाला जाता है। यहां पर करीब 200 से अधिक पांडालों में माता दुर्गा की भव्य  और आकर्षक मूर्तियां विराजमान की जाती है।
 
उत्तर प्रदेश की नवरात्रि : उत्तरप्रदेश के वाराणसी में नवरात्रि का पर्व बहुत ही अलग तरीके से मनाया जाता है। यहां पर नवरात्रि पर आध्यात्मिक माहौल रहता है। यहां के शैलपुत्री मंदिर में लाखों की संख्‍या में लोग दर्शन के लिए जुटते हैं। वाराणसी में रामलीला का आयोजन होता है और दसवें दिन रावण दहन का भव्य आयोजन किया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आज सभी का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल | 18 October 2023