Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(दशमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख शुक्ल दशमी
  • शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त- रवियोग, रवींद्रनाथ टैगोर ज.
  • राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
webdunia

माँ भगवती ऐसे होगी प्रसन्न

माँ की कृपा प्राप्ति के सरल उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें माँ भगवती
ND
नवरात्रि में माँ दुर्गा की पूजा विशेष फलदायी है। नवरात्रि ही एक ऐसा पर्व है जिसमें महाकाली, महालक्ष्मी और माँ सरस्वती की साधना करके जीवन को सार्थक किया जा सकता है। ऐसी माँ दुर्गा की कृपा प्राप्ति के लिए कुछ सरल उपाय नीचे दिए जा रहे हैं।

- माँ दुर्गा को तुलसी दल और दूर्वा चढ़ाना निषिद्ध है।

- अपने घर के पूजा स्थान में भगवती दुर्गा, भगवती लक्ष्मी और माँ सरस्वती के चित्रों की स्थापना करके उनको फूलों से सजाकर पूजन करें।

- नौ दिनों तक माता का व्रत रखें। अगर शक्ति न हो तो पहले, चौथे और आठवें दिन का उपवास अवश्य करें। माँ भगवती की कृपा जरूर प्राप्त होगी।

- नौ दिनों तक घर में माँ दुर्गा के नाम की ज्योत अवश्‍य जलाएँ।

- अधिक से अधिक नवार्ण मंत्र 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' का जाप अवश्‍य करें।

- इन दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्‍य करें।

- पूजन में हमेशा लाल रंग के आसन का उपयोग करना उत्तम होता है। आसन लाल रंग का और ऊनी होना चाहिए।

- लाल रंग का आसन न होने पर कंबल की आसन इतनी मात्रा में बिछाकर उस पर लाल रंग का दूसरा कपड़ा डालकर उस पर बैठकर पूजन करना चाहिए।

- पूजा पूरी होने के पश्‍चात आसन को प्रणाम करके लपेटकर सुरक्षित जगह पर रख दीजिए।

webdunia
ND
- पूजा के समय लाल वस्त्र पहनना शुभ होता है। लाल रंग का तिलक भी जरूर लगाएँ। लाल कपड़ों से आपको एक विशेष ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

- माँ को प्रात: काल के समय शहद मिला दूध अर्पित करें। पूजन के पास इसे ग्रहण करने से आत्मा व शरीर को बल प्राप्ति होती है। यह एक उत्तम उपाय है।

- आखिरी दिन घर में रखीं पुस्तकें, वाद्य यंत्रों, कलम आदि की पूजा अवश्य करें।

- अष्‍टमी व नवमी के दिन कन्या पूजन करें।

- उपरोक्त नियमों का पालन कर नौ दुर्गा को प्रसन्न करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi