Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(नृसिंह जयंती)
  • तिथि- वैशाख शुक्ल चतुर्दशी
  • शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
  • जयंती/त्योहार/व्रत- श्री नृसिंह जयंती, गुरु अमरदास ज., मदर्स डे
  • राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
webdunia

अभिजीत मुहूर्त में अखंड दीप-स्थापना

Advertiesment
हमें फॉलो करें नवरात्रि पर्व
ND
8 अक्टूबर शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.36 से 12.24 के बीच ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। 14 अक्टूबर की रात को महानिशा पूजन होगा। 15 अक्टूबर अष्टमी को दोपहर 1 बजे से हवन शुरू होगा और शाम 4 बजे पूर्णाहूति होगी। उसी दिन रात्रि में राजजोत कलश का विसर्जन किया जाएगा।

इस विसर्जन को देखने की इजाजत किसी को नहीं है। मंदिर से सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर राजजोत कलश का विसर्जन किया जाता है। विसर्जन के दूसरे दिन 16 अक्टूबर को माता को राजभोग लगाकर कन्या भोजन किया जाएगा।

मंदिरों में प्रतिदिन तीन बार आरती होगी। सुबह 6 बजे, दोपहर 12.30 बजे और रात्रि 8 बजे आरती होगी। माता को फलाहारी भोग लगाया जाएगा। मंदिर में तेल के और घी के जोत कलश स्थापित किए जाएँगे।

8 अक्टूबर को 11 से 12 बजे के अभिजीत मुहूर्त में महाकाली का राजजोत नौ ग्रह व चौसठ योगिनी के पूजन के बाद कलश स्थापना व जोत प्रज्ज्वलित की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi