Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(सप्तमी तिथि)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल सप्तमी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • व्रत/मुहूर्त-भद्रा/रवियोग
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

मां दुर्गा के 32 नाम : नवरात्रि के अंतिम दिन पूजा में जरूर पढ़ें, प्रसन्न हो जाएंगी मां

Advertiesment
हमें फॉलो करें 32 Name of Maa Durga
दानव महिषासुर के वध से प्रसन्न और निर्भय हो गए त्रिदेवों सहित देवताओं ने प्रसन्न भगवती से ऐसे किसी अमोघ उपाय की याचना की, जो सरल हो और कठिन से कठिन विपत्ति से छुड़ाने वाला हो। 
 
'हे देवी! यदि वह उपाय गोपनीय हो तब भी कृपा कर हमें कहें। ' 
 
मां भगवती ने अपने ही बत्तीस नामों की माला के एक अद्भुत गोपनीय रहस्यमय किंतु चमत्कारी जप का उपदेश दिया जिसके करने से घोर से घोर विपत्ति, राज्यभय या दारुण विपत्ति से ग्रस्त मनुष्य भी भयमुक्त एवं सुखी हो जाता है। मां दुर्गा को अपने यह 32 नाम अति प्रिय हैं। इन्हें सुनकर वे पुलकित हो जाती हैं। 
 
देहशुद्धि के बाद कुश या कम्बल के आसन पर बैठकर पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करके घी के दीपक के सामने इन नामों की 5/ 11/ 21 माला नौ दिन करनी है और जगत माता से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की याचना करनी है।
 
मां दुर्गा के 32 नाम 
 
ॐ दुर्गा, दुर्गतिशमनी, दुर्गाद्विनिवारिणी, दुर्गमच्छेदनी, दुर्गसाधिनी, दुर्गनाशिनी, दुर्गतोद्धारिणी,दुर्गनिहन्त्री पढ़ें मां दुर्गा के वह 32 नाम जो हर संकट से बचाते हैं 
दुर्गमापहा, 
दुर्गमज्ञानदा, 
दुर्गदैत्यलोकदवानला, 
दुर्गमा, 
दुर्गमालोका, 
दुर्गमात्मस्वरुपिणी, 
दुर्गमार्गप्रदा, 
दुर्गम विद्या, 
दुर्गमाश्रिता, 
दुर्गमज्ञान संस्थाना, 
दुर्गमध्यान भासिनी, 
दुर्गमोहा, दुर्गमगा, 
दुर्गमार्थस्वरुपिणी, 
दुर्गमासुर संहंत्रि, 
दुर्गमायुध धारिणी, 
दुर्गमांगी, 
दुर्गमता, 
दुर्गम्या, 
दुर्गमेश्वरी, 
दुर्गभीमा, 
दुर्गभामा, 
दुर्गमो, 
दुर्गोद्धारिणी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Navratri Ninth Day Siddhidatri Devi : मां दुर्गा की नौंवी शक्ति है सिद्धिदात्री, पढ़ें देवी का मंत्र और कथा