Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(दुर्गाष्टमी)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल अष्टमी
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त-दुर्गाष्टमी, श्री दुर्गा नवमी
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:47 तक
  • राहुकाल: दोपहर 01:55 से 03:25 तक
webdunia

घोर विपत्ति दूर करते हैं मां दुर्गा के 32 नाम

Advertiesment
32 Names of Durga
मां दुर्गा के 32 नामों का दुर्लभ प्रयोग


 
दानव महिषासुर के वध से प्रसन्न और निर्भय हो गए त्रिदेवों सहित देवताओं ने प्रसन्न भगवती से ऐसे किसी अमोघ उपाय की याचना की, जो सरल हो और कठिन से कठिन विपत्ति से छुड़ाने वाला हो। 
 
'हे देवी! यदि वह उपाय गोपनीय हो तब भी कृपा कर हमें कहें। ' 
 
मां भगवती ने अपने ही बत्तीस नामों की माला के एक अद्भुत गोपनीय रहस्यमय किंतु चमत्कारी जप का उपदेश दिया जिसके करने से घोर से घोर विपत्ति, राज्यभय या दारुण विपत्ति से ग्रस्त मनुष्य भी भयमुक्त एवं सुखी हो जाता है।
 
देहशुद्धि के बाद कुश या कम्बल के आसन पर बैठकर पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करके घी के दीपक के सामने इन नामों की 5/ 11/ 21 माला नौ दिन करनी है और जगत माता से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की याचना करनी है।
 
अगले पृष्ठ पर पढ़ें मां दुर्गा के 32 पावन नाम 

 
webdunia

 


मां दुर्गा के 32 नाम 
 
ॐ दुर्गा, 
दुर्गतिशमनी, 
दुर्गाद्विनिवारिणी, 
दुर्ग मच्छेदनी, 
दुर्गसाधिनी, 
दुर्गनाशिनी, 
दुर्गतोद्धारिणी, 
दुर्गनिहन्त्री, 
दुर्गमापहा, 
दुर्गमज्ञानदा, 
दुर्गदैत्यलोकदवानला, 
दुर्गमा, 
दुर्गमालोका, 
दुर्गमात्मस्वरुपिणी, 
दुर्गमार्गप्रदा, 
दुर्गम विद्या, 
दुर्गमाश्रिता, 
दुर्गमज्ञान संस्थाना, 
दुर्गमध्यान भासिनी, 
दुर्गमोहा, दुर्गमगा, 
दुर्गमार्थस्वरुपिणी, 
दुर्गमासुर संहंत्रि, 
दुर्गमायुध धारिणी, 
दुर्गमांगी, 
दुर्गमता, 
दुर्गम्या, 
दुर्गमेश्वरी, 
दुर्गभीमा, 
दुर्गभामा, 
दुर्गमो, 
दुर्गोद्धारिणी। 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi