Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(नवमी तिथि)
  • तिथि- चैत्र कृष्‍ण नवमी
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:07 से 12:54 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- नवमी तिथि
  • राहुकाल: दोपहर 01:55 से 03:20 तक
webdunia

नवदुर्गा के 9 रूप बताते हैं स्त्री का संपूर्ण जीवन

Advertiesment
नवदुर्गा
एक स्त्री के पूरे जीवन चक्र को मां अंबे के 9 रूपों से समझा जा सकता है। नवदुर्गा के नौ स्वरूपों के माध्यम से एक स्त्री का संपूर्ण जीवन प्रतिबिंबित होता है। जानिए, कैसे... 
 
1. जन्म ग्रहण करती हुई कन्या 'शैलपुत्री' स्वरूप है।
 
2. कौमार्य अवस्था तक 'ब्रह्मचारिणी' का रूप है।
 
3. विवाह से पूर्व तक चंद्रमा के समान निर्मल होने से वह 'चंद्रघंटा' समान है।
 
4. नए जीव को जन्म देने के लिए गर्भ धारण करने पर वह 'कूष्मांडा' स्वरूप में है।
 
5. संतान को जन्म देने के बाद वही स्त्री 'स्कन्दमाता' हो जाती है।
 
6. संयम व साधना को धारण करने वाली स्त्री 'कात्यायनी' रूप है।
 
7. अपने संकल्प से पति की अकाल मृत्यु को भी जीत लेने से वह 'कालरात्रि'  जैसी है।
 
8. संसार (कुटुंब ही उसके लिए संसार है) का उपकार करने से 'महागौरी' हो जाती है।
 
9. धरती को छोड़कर स्वर्ग प्रयाण करने से पहले संसार में अपनी संतान को सिद्धि(समस्त सुख-संपदा) का आशीर्वाद देने वाली 'सिद्धिदात्री' हो जाती है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि : मां दुर्गा की तीसरी शक्ति चंद्रघंटा की पावन कथा