Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(दशमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण दशमी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • व्रत/मुहूर्त-भद्रा, प्रेस स्वतंत्रता दिवस
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

Chaitra Navratri 2024 : 8 या 9 इस बार कितने दिनों की होगी चैत्र नवरात्रि, क्या है माता की सवारी

हमें फॉलो करें Chaitra Navratri 2024

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (17:41 IST)
Chaitra navratri 2024 Date time: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होती है। इस वर्ष 2024 में नवरात्रि कब से प्रारंभ हो रही है 8 अप्रैल से या कि 9 अप्रैल से और यह कितने दिनों तक की रहेगी। इस बार माता की सवारी कौनसी रहेगी और क्या महत्व है इस नवरात्र का?
 
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 08 अप्रैल 2024 को रात्रि 11:50 बजे से।
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 09 अप्रैल 2024 को रात्रि 08:30 को।
उदयातिथि के अनुसार 09 अप्रैल 2024 को चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होगी।
 
नवरात्रि प्रारंभ दिनांक : 09 अप्रैल 2024 मंगल से।
नवरात्रि समाप्त दिनांक : 17 अप्रैल 2024 बुधवार को।
नवरात्रि कुल 9 दिनों तक की ही रहेगी।
 
माता का वाहन : इस बार माता रानी का वाहन घोड़ा रहेगा। यानी मां घोड़े पर सवार होकर आएगी। इसका मतलब यह कि कि देश विदेश में युद्ध, सत्ता परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की संभावना बढ़ सकती है। घोड़े को मां दुर्गा का शुभ वाहन नहीं माना जाता है।
 
नवरात्रि पूजा के शुभ मुहूर्त:-
ब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 04:31 से प्रात: 05:17 तक।
अभिजित मुहूर्त : सुबह 11:57 से दोपहर 12:48 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:30 से दोपहर 03:21 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:42 से शाम 07:05 तक।
अमृत काल : रात्रि 10:38 से रात्रि 12:04 तक।
निशिता मुहूर्त : रात्रि 12:00 से 12:45 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 07:32 से शाम 05:06 तक।
अमृत सिद्धि योग : सुबह 07:32 से शाम 05:06 तक।
webdunia
  • 09 अप्रैल मंगलवार को प्रतिपदा के दिन घट स्थापना होगी और माँ शैलपुत्री पूजा की पूजा होगी।
  • 10 अप्रैल बुधवार को द्वितीया के दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी। 
  • 11 अप्रैल गुरुवार को तृतीया के दिन माँ चंद्रघंटा पूजा की पूजा होगी।
  • 12 अप्रैल शुक्रवार को चतुर्थी के दिन माँ कुष्मांडा की पूजा होगी।
  • 13 अप्रैल शनिवार को पंचमी के दिन माँ स्कंदमाता की पूजा होगी। 
  • 14 अप्रैल रविवार को षष्ठी के दिन माँ कात्यायनी की पूजा होगी।
  • 15 अप्रैल सोमवार को सप्तमी के दिन माँ कालरात्रि की पूजा होगी।
  • 16 अप्रैल मंगलवार को अष्टमी के दिन माँ महागौरी की पूजा होगी।
  • 17 अप्रैल बुधवार को नवमी के दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा होगी और इसी दिन पारण भी होगा। इसी दिन रामनवमी का पर्व भी रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vastu Tips : आग्नेय कोण का मकान, कर देता है काम तमाम, जानें इसका उपाय