Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चैत्र नवरात्रि 2022 कब है?

हमें फॉलो करें चैत्र नवरात्रि 2022 कब है?
, गुरुवार, 31 मार्च 2022 (14:34 IST)
Chaitra Navratri 2022 Date: वर्ष में 4 नवरात्रियां मनाई जाती हैं। चैत्र माह में वसंत नवरात्रि, आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि, आश्‍विन माह में शारदीय नवरात्रि और माघ माह में गुप्त नवरात्रि। चैत्र नवरात्रि के दिन गुड़ी पड़वा ( Gudi padwa in 2022) भी है। आओ जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि कब है और क्या है घट स्थापना के मुहूर्त।

 
 
चैत्र नवरात्रि कब है- Chaitra Navratri Kab Hai 2022 : इस बार चैत्र (बड़ी या वसंत) नवरात्रि का प्रारंभ 2 अप्रैल 2022 (2 April 2022) से हो रहा है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस बार नवरात्रि नौ दिन की होगी। शनिवार, 2 अप्रैल से नवरात्रि पर्व शुरू होकर सोमवार, 11 अप्रैल 2022 को समाप्त होगी।
webdunia
chaitra navratri muhurat 2022
कलश स्थापना का मुहूर्त- Kalash sthapana muhurat 2022 : चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 02 अप्रैल को सुबह 06.10 मिनट से 08.29 मिनट तक रहेगा। चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त की कुल अवधि- 02 घंटे 18 मिनट। प्रतिवर्ष नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) के पहले दिन मंगल कलश या घट स्थापना की जाती है। अत: इस दिन शुभ मुहूर्त, सही समय और सही तरीके से स्थापना करके माता का पूजन करना चाहिए। 
 
प्रतिपदा तिथि- Navratri Puja Muhurat 2022 : आरम्भ अप्रैल 1, 2022 को 11:56:15 से समापन अप्रैल 2, 2022 को 12:00:31 पर। इस दिन राहुकाल सुबह 08:55:34 से 10:28:46 तक रहेगा। इसीलिए चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 02 अप्रैल को सुबह 06.10 मिनट से 08.29 मिनट तक रहेगा।
 
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:37 से दोपहर 12:27 तक।
 
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:06 से 02:56 तक।
 
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:02 से 06:26 तक।
 
सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 06:15 से 07:24 तक।
 
निशिता मुहूर्त : रात्रि 11:38 से 12:24 तक।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Venus Transit in Aquarius 2022 : कुंभ राशि में शुक्र, किन राशियों की पलट जाएगी किस्मत