Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(गुड फ्रायडे)
  • तिथि- चैत्र कृष्ण चतुर्थी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग, गुड फ्रायडे
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

शारदीय नवरात्रि : मां दुर्गा को किस दिन चढ़ाएं कौन सा विशेष प्रसाद, जानिए

हमें फॉलो करें शारदीय नवरात्रि : मां दुर्गा को किस दिन चढ़ाएं कौन सा विशेष प्रसाद, जानिए
Durga Prasad
 
इस वर्ष आश्विन शुक्ल प्रतिपदा, गुरुवार के दिन शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा का शुभ पर्व आरंभ हो जाएगा। इन नौ दिनों तक भक्त मां से प्रार्थना और उनकी आराधना करेंगे। इस दौरान नौ दिनों तक माता को भोग लगाया जाएगा।

आइए यहां जानिए नौ खास प्रसाद...
 
1. प्रथम नवरात्रि के दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। तथा शरीर निरोगी रहता है।
 
2. दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं व घर में सभी सदस्यों को दें। इससे आयु वृद्धि होती है।
 
3. तृतीय नवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी मिठाई खीर का भोग मां को लगाकर ब्राह्मण को दान करें। इससे दुखों की मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है।
 
 
4. मां दुर्गा को चौथी नवरात्रि के दिन मालपुए का भोग लगाएं। और मंदिर के ब्राह्मण को दान दें। जिससे बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है।
 
5. नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवैद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है।
 
6. छठवीं नवरात्रि के दिन मां को शहद का भोग लगाएं। जिससे आपके आकर्षण शक्त्ति में वृद्धि होगी।
 
 
7. सातवें नवरात्रि पर मां को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाने व उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।
 
8. नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं व नारियल का दान कर दें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
 
 
9. नवरात्रि की नवमी के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें। इससे मृत्यु भय से राहत मिलेगी। साथ ही अनहोनी घटनाओं से बचाव भी होगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आश्‍विन अमावस्या : आज याद करें हर पितृ को