Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(जया एकादशी )
  • तिथि- माघ शुक्ल एकादशी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • व्रत/मुहूर्त-भीष्म, जया (अजा) एकादशी व्रत
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

दशहरे पर भूलकर भी न करें ये 5 काम

Advertiesment
हमें फॉलो करें दशहरे पर भूलकर भी न करें ये 5 काम
, सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (12:04 IST)
Dussehra 2022, : 5 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को अच्छाई पर बुराई की जीत का पर्व कहते हैं। इस दिन जहां मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। वहीं, श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसी की याद में यह विजयोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भूलकर भी 5 कार्य कार्य नहीं करना चाहिए।
 
1. बुराई से दूर रहें : किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें और कोई भी गलत कार्य नहीं करें। जैसे शराब पीना या जुआ खेलना।
 
2. किसी का अपमान न करें : दशहरा के दिन भूलकर भी किसी स्त्री या बड़े-बुजुर्ग का अपमान करने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो जाएंगी।
 
3. पेड़ न काटे : दशहरे के दिन पेड़ काटना शुभ नहीं माना जाता। इस दिन पेड़ काटने से व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है।
 
4. जीवों की हत्या न करें : मांसाहार के लिए किसी भी जीव-जंतु की हत्या करने से आपका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाएगा। 
 
5. झूठ और असत्य न बोलें : दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का दिन है। इसलिए झूठ बोलने या असत्य का साथ देने से बचें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि 2022 : माता सिद्धिदात्री कौन हैं, कैसा है उनका स्वरूप और क्या चढ़ाएं प्रसाद?