Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(दशमी तिथि)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल दशमी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
  • व्रत/मुहूर्त-श्री धर्मराज दशमी/मूल प्रारंभ
  • राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
webdunia

Gupta Navaratri: कब से कब तक मनाई जाएगी गुप्त नवरात्रि, जानिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gupt Navratri Date 2023
2023 Gupt Navratri 
 
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि का पर्व साल भर में 4 बार आता हैं। जिसमें गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) 2 बार मनाई जाती है, और इन दिनों 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। 
 
हिन्दू धर्म में देवी नवदुर्गा की पूजा के लिए नवरात्रि के दिनों को बहुत ही शुभ माना गया है। देवी दुर्गा को समर्पित यह पर्व 1 साल में 4 बार आता है, जिसमें पहला चैत्र, दूसरा आषाढ़, तीसरा आश्विन में और चौथा यानी अंतिम माघ मास में पड़ता है।

जिस तरह सामान्य नवरात्रि में मां दुर्गा के ही दक्षिणमार्गी नौ रूपों की पूजा की जाती है, वैसे ही गुप्त नवरात्रि में वाममार्गी अन्य 10 रूपों की साधना की जाती है, जिन्हें 10 महाविद्या कहते हैं। यहां उक्त दस महाविद्याओं का संबंध अलग-अलग देवियों से हैं। जिनकी इन दिनों साधना की जाती है। 
 
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2023 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत सोमवार, 19 जून से हो गई है। तथा यह पर्व 28 जून 2023, दिन बुधवार तक जारी रहेगा। 
 
इस बार आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि का आरंभ रविवार, 18 जून 2023 को सुबह 10.06 मिनट से होगा तथा 19 जून, सोमवार को सुबह 11.25 मिनट तक प्रतिपदा या एकम तिथि रहेगी। अत: उदयातिथि के अनुसार गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत 19 जून, सोमवार से होगी। और इसका समापन 28 जून 2023, बुधवार को 03.05 ए एम पर नवमी तिथि की समाप्ति होगी।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
webdunia
navratri 2023

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gupta Navaratri 2023: गुप्त नवरात्रि पर पढ़ें पौराणिक एवं प्राचीन कथा