Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(शनि जयंती)
  • तिथि- शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 एएम से दोपहर 12:45 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त-शनि जयंती, वट सावित्री अमावस्या
  • राहुकाल (अशुभ)- सुबह 08:55 एएम से 10:36 एएम
webdunia

नवरात्रि में कर रहे हैं मां दुर्गा की साधना, तो आजमाएं 10 काम की बातें...

Advertiesment
Nav durga sadhana
नवदुर्गा साधना 

अगर आप नवरात्रि में मां दुर्गा की साधना कर रहे हैं तो ये 10 बातें आपके लिए बहुउपयोगी हैं। अवश्य पढ़ें... 
1. प्रतिदिन मंदिर में जाकर मां के समक्ष जनकल्याण एवं देश-कल्याण की कामना करें। 
 
2. सच्चे मन से अपनी एक बुराई को दूर करने का संकल्प लें।
 
3. प्रतिदिन एक समाज उपयोगी कार्य अवश्य करें। 
 
4. अपने घर के वातावरण को प्रेममय बनाएं। मातृस्वरूपा मां, बहन एवं अन्य महिला संबंधियों को उनके रिश्ते के आधार पर सम्मान एवं आदर भेंट करें। 
 
 
webdunia

 


5. प्रकृति का स्वरूप ही जगदम्बा है अत: इन 9 दिनों में प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें। अधिकतर देखा जाता है कि लोग फूल, पेड़ और पौधों को विशेष रूप से करपुष्प के पौधों, बिल्वपत्र एवं शमी को बेरहमी से नोचते हैं। ये भी मां भगवती के ही अंग-प्रत्यंग हैं। इन्हें नुकसान पहुंचाकर आप अपनी साधना को सफल नहीं कर सकते हैं। 
 
6. धार्मिकता का अर्थ अंधविश्वास नहीं होता है। अपने आसपास में अगर आपको लगता है कि अंधविश्वास पनप रहा है तो उसे दूर करने का संकल्प लें। 
 
7. मां भगवती से अपने लिए कुछ न मांगें। मां आपकी हर स्थिति से परिचित हैं, आप तो सिर्फ मां का सान्निध्य मांगें। जब मां पास होंगी तो आपको कोई कठिनाई छू भी नहीं सकती। 
 
8. जो भी भोग मां को समर्पित करें, उसका सिर्फ 1 भाग बचाकर बाकी गाय और गरीब को दान कर दें। 
 
9. नौ दिन तक सदाचार से रहें। मानसिक एवं शारीरिक रूप से किसी का मन न दुखाएं।
 
10 सात्विक आहार व व्रत का पालन करने से शरीर की शुद्धि एवं मन, क्रम व वचन से पवित्रता धारण होती है। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीराम की आराधना करें शिव के साथ, जानिए क्यों