Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(अष्टमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख शुक्ल अष्टमी
  • अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ)-11:40 एएम से 12:33 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- मां बगलामुखी जयंती, पीतांबरा प्रकटो., सत्य सांईं महा.दिवस
  • राहुकाल (अशुभ समय)-10:43 एएम से 12:20 पीएम
webdunia

नवरात्रि पर्व में होगी नौ दुर्गा की आराधना...

Advertiesment
Navratri 2017
शक्ति की उपासना का पर्व 'शारदीय नवरात्रि' प्रतिपदा से नवमी तक सनातन काल से मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह पर्व 21 सि‍तंबर 2017 से मनाया जाएगा। इन दिनों नवरात्रि की 9 देवी शक्तियों की आराधना की जाएगी। 
 
नवरात्रि एक हिन्दू पर्व है। 'नवरात्रि' संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ होता है 9 रातें। यह पर्व साल में 4 बार आता है। चैत्र, आषाढ़, अश्विन, पौष माह में प्रतिप्रदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्रि की 9 रातों में दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं। 
 
नौ देवियां- श्री शैलपुत्री, श्री ब्रह्मचारिणी, श्री चन्द्रघंटा, श्री कुष्मांडा, श्री स्कंदमाता, श्री कात्यायनी, श्री कालरात्रि, श्री महागौरी, श्री सिद्धिदात्री इन देवियों का पूजन-अर्चन किया जाएगा। 
 
विष्‍णु पुराण के अनुसार अगर आप नौ दिनों तक मां दुर्गा का व्रत-उपवास कर रहे है तो इन नौ दिनों में आपको दोपहर के समय सोना नहीं चाहिए, इससे व्रत का फल नहीं मिलता है। इन दिनों नॉनवेज, लहसुन, प्याज आदि का सेवन नहीं करना चाहिए, ऐसी मान्यता है।

इस पर्व की समाप्ति 29 सितंबर 2017 को दुर्गा नवमी, महानवमी के साथ होगी। 
देखें वीडियो 


देखें वीडियो 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपार धन के लिए नित्य करें मां लक्ष्मी के इन 8 नामों का जप...