Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 (18:12 IST)
Updated Date: Mon, 08 Apr 2024 (18:25 IST)
Navratri 9 din 9 bhog: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि का महापर्व प्रारंभ होता है। यह नवरात्रि साधना, पूजा और कुल परंपरा की नवरात्रि होती है। इन नवरात्रि में दुर्गा माता की विधिवत पूजा करके के बाद उन्हें उनका भोग लगाना चाहिए। हर दिन का अलग भोग होता है जो माता को प्रसन्न करने के लिए होता है। आओ जानते हैं 9 दिन के 9 भोग और प्रसाद के बारे में।
1. मां शैलपुत्री का भोग: नवरात्रि की प्रथम देवी शैलपुत्री हैं। इन्हें गाय का घी अथवा उससे बने पदार्थों का भोग लगाते हैं।
2. मां ब्रह्मचारिणी : नवरात्रि की दूसरी देवी ब्रह्मचारिणी हैं। मां को शक्कर का भोग प्रिय है।
3. मां चंद्रघंटा : तृतीया की देवी चन्द्रघंटा हैं। माता को दूध का भोग प्रिय है।
4. मां कुष्मांडा : चौथी मां कुष्मांडा हैं। मां को भोग में मालपूआ अति प्रिय है।
5. मां स्कंदमाता : पांचवीं मां स्कंदमाता हैं। इन्हें केले का भोग अति प्रिय है।
6. मां कात्यायनी : छठे दिन की देवी कात्यायिनी हैं। मां को शहद अति प्रिय है।
7. मां कालरात्रि : सातवीं देवी कालरात्रि मां को गुड़ का भोग अति प्रिय है।
8. मां महागौरी : आठवें दिन की देवी मां महागौरी को हलवे पूरी का भोग लगाया जाता है।
9. मां सिद्धिदात्री : नौवें नवरात्र में मां सिद्धिदात्री को खीर अति प्रिय है अत: मां को खीर का भोग लगाना चाहिए।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें