Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(नौतपा शुरू)
  • तिथि- अधि. ज्येष्ठ शुक्ल नवमी
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:52 एएम से दोपहर 12:47 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- आल्हा जयंती, नौतपा शुरू
  • राहुकाल (अशुभ)- सुबह 07:10 एएम से 08:53 एएम
webdunia

अब तक नहीं किया है नवरात्रि में कोई पूजन तो कर लीजिए यह 5 उपाय, जल्दी ही मिलने लगेंगे शुभ परिणाम

Advertiesment
नवरात्रि के अचूक उपाय
नवरात्रि के 9 दिन भक्त कठिन और विशेष उपासना करते हैं। लेकिन कई बार कुछ भक्त किन्हीं कारणों से अब तक विधिविधान से पूजन नहीं कर पाए होंगे। लेकिन अभी भी समय नहीं गया है आप भी कर सकते हैं देवी मां को प्रसन्न। भारत के कई भागों में पंचमी से पर्व आरंभ होता है। आप भी पंचमी के बाद से यह 5 उपाय कर पा सकते हैं मां की असीम कृपा... 
 
9 दीपक 
तुलसी के चौरे के आस-पास 9 दीपक लगा कर मां तुलसी जी से घर की शांति, सुख, समृद्धि, सफलता और सौभाग्य की प्रार्थना करें। 
 
लाल चुनरी में मखाने, बताशे और सिक्के 
अष्टमी के दिन किसी भी माता मंदिर में जाकर लाल चुनरी में मखाने, बताशे और सिक्के रखकर मां की गोद भरे। 
 
सुंदरकांड का पाठ करें 
नवरात्रि के अब आने वाले किसी भी दिन सुंदरकांड का सस्वर पाठ करें। 
 
अष्टमी के दिन कन्या पूजन 
9 कन्या का पूजन कर सके तो अति उत्तम लेकिन अगर संभव नहीं हो तो किसी एक छोटी सी प्यारी सी कन्या को लाल रंग की समस्त सुंदर-सुंदर सामग्री भेंट करें। इनमें खेल सामग्री, शिक्षा सामग्री, परिधान, श्रृंगार सामग्री हो सकती है। फूल, फल, मिठाई और दक्षिणा साथ में अवश्य रखें। 
 
सुहागिन स्त्री को भेंट 
नवरात्रि के अंतिम दिनों में कभी भी किसी सुहागिन स्त्री को चांदी की बिछिया, कुंकुं से भरी चांदी डिबिया, पायल, अंबे मां का चांदी का सिक्का व अन्य श्रृंगार सामग्री भेंट करने से भी मां की विशेष कृपा आपको मिल सकती है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यहां एसी बंद होते ही माता रानी को आता है पसीना, कहां है यह जीवंत देवी...