Publish Date: Thu, 03 Oct 2024 (14:36 IST)
Updated Date: Thu, 03 Oct 2024 (14:56 IST)
Highlights
-
नौ दिन के नौ विशेष प्रसाद जानिए।
-
शारदीय नवरात्रि में माता दुर्गा को क्या भोग लगाएं।
-
नौ दिन की नौ देवी के नौ नैवेद्य यहां जानें।
Sharadiya Navratri Prasad 2024 : वर्ष 2024 में 03 अक्टूबर 2024, बृहस्पतिवार से मां दुर्गा का शुभ पर्व नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। और पर्व 12 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इन दस दिनों दुर्गा पूजा के अवसर पर माता को खास भोग अर्पित किए जाते हैं, जिससे आप पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं इस साल नवरात्रि के दिनों में मां को किन चीजों का लगाएं भोग या प्रसाद चढ़ाएं...
दुर्गा पूजा के 9 दिन के 9 प्रसाद जानें :
1. प्रथम नवरात्रि के दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है तथा शरीर निरोगी रहता है।
2. दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शकर का भोग लगाएं व घर में सभी सदस्यों को दें, इससे आयु वृद्धि होती है।
3. तीसरे नवरात्रि के दिन दूध अथवा दूध से बनी मिठाई खीर का भोग मां दुर्गा को लगाकर ब्राह्मण को दानस्वरूप दें, इससे दुखों की मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है।
4. चौथी नवरात्रि के दिन मां दुर्गा को मालपुए का भोग लगाएं और मंदिर के ब्राह्मण को दान दें। इससे बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है।
5. पांचवें नवरात्रि के दिन मां को केले का नैवैद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ बना रहता है।
6. छठवीं नवरात्रि के दिन मां दुर्गा को शहद का भोग लगाएं, जिससे आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है।
7. सातवें नवरात्रि के दिन मां को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाकर उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है, तथा आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।
8. नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं और इसका दान कर दें, इससे संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
9. नवरात्रि की नवमी के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें। इससे मृत्यु भय से राहत तथा अनहोनी घटनाओं से बचाव होता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें