Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

( नवतपा समाप्त)
  • तिथि- ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण द्वितीया
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:52 से दोपहर 12:47 तक।
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- नवतपा समाप्त
  • राहुकाल: दोपहर 03:47 से शाम 05:31 तक
webdunia

कटरा में 13 अक्टू. से मनेगा नवरात्रि उत्सव

Advertiesment
Navratri Festival
जम्मू। माता वैष्णोदेवी मंदिर के कटरा स्थित बेस कैम्प में मशहूर नवरात्रि उत्सव 13 अक्टूबर से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा। जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ के कारण पिछले साल इस उत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था।


 
जम्मू के संभागीय आयुक्त पवन कोतवाल ने कहा कि पिछले साल बाढ़ के कारण आयोजित न हो सके इस उत्सव को इस साल सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कोतवाल ने कहा कि रियासी जिले के कटरा शहर में 13 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच नवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा।
 
नवोदित कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए अखिल भारतीय भक्तिगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए वाद-विवाद और चित्रिकला प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
 
पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली, योग प्रदर्शन और कुश्ती के कार्यक्रम इस उत्सव के आकर्षण का केंद्र होंगे। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें बेलारूस, इंग्लैंड और ब्रिटेन के पहलवान भी हिस्सा लेंगे।
 
संभागीय आयुक्त ने कहा कि हर साल करीब 1 करोड़ तीर्थयात्रिी वैष्णो माता के दर्शन करने आते हैं। वैष्णोदेवी तीर्थयात्रिा का जम्मू की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ता है।
 
जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक दानिश राणा ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि तीर्थयात्रिा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
 
उन्होंने यात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए कटरा और रियासी के पुलिस अधिकारियों को यातायात प्रबंधन प्रणाली तैयार करने को कहा है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi