Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- अधि. ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 एएम से दोपहर 12:49 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- पूर्णिमा व्रत
  • राहुकाल (अशुभ)- सुबह 08:52 एएम से 10:37 एएम
webdunia

नवरात्रि में किस कन्या की पूजा से मिलता है क्या विशेष फल

Advertiesment
नवरात्रि
हिन्दू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है। खासतौर पर अ‍ष्टमी तथा नवमी तिथि को 3 से 9 वर्ष तक की कन्याओं का पूजन करने की परंपरा है। यह कन्याएं साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप मानी जाती है। जानिए नवरात्रि में इन कन्याओं के पूजन से क्या लाभ प्राप्त होता है :- 
 
* दो वर्ष की कन्या को कौमारी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसके पूजन से दुख और दरिद्रता समाप्त हो जाती है।
 
* तीन वर्ष की कन्या त्रिमूर्ति मानी जाती है। त्रिमूर्ति के पूजन से धन-धान्य का आगमन और संपूर्ण परिवार का कल्याण होता है।
 
* चार वर्ष की कन्या कल्याणी नाम से संबोधित की जाती है। कल्याणी की पूजा से सुख-समृद्धि मिलती है।
 
* पांच वर्ष की कन्या रोहिणी कही जाती है। रोहिणी की पूजन से व्यक्ति रोग मुक्त होता है।
 
* छह वर्ष की कन्या चण्डिका के पूजन से ऐश्वर्य मिलता है।
 
* आठ वर्ष की कन्या शाम्भवी की पूजा से लोकप्रियता प्राप्त होती है।
 
* नौ वर्ष की कन्या दुर्गा की अर्चना से शत्रु पर विजय मिलती है तथा असाध्य कार्य सिद्ध होते हैं।

देखें वीडियो

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि एवं व्रत (उपवास) के व्यंजन : मूंगफली की ‍पौष्टिक बर्फी (देखें वीडियो)