Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(धूमावती जयंती)
  • तिथि- अधि. ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:52 एएम से दोपहर 12:47 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- धूमावती जयंती
  • राहुकाल (अशुभ)- सुबह 10:37 एएम से दोपहर 12:19 पीएम
webdunia

नवरात्रि के मंत्र : पढ़ें मनोकामना पूर्ति के विशेष मंत्र...

Advertiesment
नवरात्रि‍
नवरात्रि, एक ऐसा पर्व जिसकी प्रतीक्षा हर व्यक्ति को साल भर रहती है। नवरात्रि के 9 दिनों में देवी मां की कृपा प्राप्ति के कई उपाय किए जाते हैं। इस बार नवरात्रि में अपनी समस्या के अनुसार खास मंत्र को पढ़ें। 

 
हर परेशानी को विशेष मंत्र के जाप से दूर किया जा सकता है, यही देवी मां की आराधना का चमत्कार है। आइए जानें विशेष मंत्र -
र समस्या के लिए विशेष मंत्र, अगले पेज पर ...

 असाध्य रोग निवारण के लिए

किसी भी प्रकार का रोग, जो सारे इलाज कराने पर भी ठीक न हो रहा हो, तो नवरात्रि में निम्न मंत्र की 1 माला रोज करें व रोगी को जल अभिमंत्रित कर पिला दें।

webdunia


 
 
 
मंत्र : ॐ कालि-कालि महाकाली नमोस्तु। 
ते हत हत हन हन दह दह शूलम् त्रिशूलेट हुं फट स्वाहा।
 

शांति व मोक्ष प्राप्ति के लिए

शांति व मोक्ष प्राप्ति के लिए नवरात्रि में निम्न शिव मंत्र की एक माला 9 दिनों तक करें। 
webdunia

 
मंत्र : ॐ नम: शिवाय
 

 पुत्र या पुत्री के विवाह के लिए
संतान की शादी तय नहीं हो रही हो तो निम्न मंत्र का जाप नवरात्रि में नवमी तक 21 माला रोज करें, जल्द ही शादी तय हो जाएगी।
webdunia

 
मंत्र : ॐ ह्रीं हं स:
 

पेट रोग के लिए 

 
पेट संबंधी तकलीफ निवारण के लिए निम्न मंत्र की रोज 1 माला करें।
webdunia

 
मंत्र : ॐ हंस: हंस:
 
विशेष- किसी का पेट दर्द कर रहा हो तो 21 बार जल अभिमंत्रित करके पिला दें, आराम मिलेगा। 
 

संतान प्राप्ति के लिए 
जो स्त्रियां संतान प्राप्त करना चाहती हैं वे नवरात्रि के प्रथम दिन से 21 दिन तक निम्नलिखित मंत्र की 1 माला रोज करें।
webdunia

 
मंत्र : ॐ नम: शक्तिरूपाय मम गृहे पुत्रं कुरु-कुरु स्वाहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi